Followers

Tuesday, September 6, 2016

Comics Review : Yeh Hai Doga



Comics Name : Yeh hai Doga
Volume : Doga
Issue Number : 2
Publisher : Raj Comics
Release Date : 1 January 1993
Author: Tarun Kumar Wahi, sanjay Gupta
Penciler: Manu

जिस कहानी का परिचय ही भर मिलता है ' कर्फ्यू ' में, वही कहानी है 'ये है डोगा '।  यह कहानी  अदरक चाचा की ज़ुबानी है।  इसमें भी डोगा कैसे बना ये दिखाया गया है। बस इस बार कहानी अदरक  चाचा की नज़र  से है।  इसी में अदरक चाचा को पहली बार दिखाया गया है  और लायन जिम  से सूरज का रिश्ता भी बख़ूबी दिखाया गया है।

 चित्रों की बात करें तो एक ही बात कहूँगा की मनु जी ने  कमाल कर दिया । उनके चित्रित क़िरदार सजीव हो उठते है। कलरिंग बहुत ही बढ़िया हुई है।   पढ़ते वक़्त बिल्कुल महसूस नहीं होता की कॉमिक्स पढ़ी जा रही है। यह उस तरह की कॉमिक्स है जिसे आप बार-बार पढ़ना चाहेंगे ।

मेरी तरफ़ से इस कॉमिक्स को 10 में से 9 गोलियाँ ।

Reprint cover: